पेंडोरा पेपर्स ने कई भारतीयों द्वारा देश से बाहर संपत्ति बनाने का खुलासा किया है. जिसमें भारत की कई जानी-मानी हस्तियों का नाम सामने आ रहा है.
Pandora Papers Leaks: लिस्ट में शामिल सचिन तेंदुलकर-अनिल अम्बानी समेत 380 भारतीय अमीर
पेंडोरा पेपर्स(Pandora Papers) के सामने आने के बाद 91 देशों में खलबली मच गई है. आईसीआईजे(ICIJ) ने दावा किया है कि 1.19 करोड़ से अधिक ऐसी फाइलें हाथ लगी है जो नामी हस्तियों द्वारा गुप्त लेनदेन का खुलासा कर रही है. इस खुलासे ने दुनियाभर के अमीर और राजनेताओं पर विदेशों में छिपकर संम्पति बनाने का आरोप लगाया है.
पेंडोरा पेपर्स की लिस्ट में कई भारतीयों के बड़े नाम भी शामिल है. जिसमें अनिल अम्बानी(ANIL AMBANI), सचिन तेंदुलकर(SACHIN TENDULKAR), विनोद अडानी(VINOD ADANI), जैकी श्रॉफ(JACKIE SHROFF), नीरा राडिया(NIIRA RADIA), किरण मजूमदार शॉ(KIRAN MAJUMDAR SHAW), सतीश शर्मा(SATISH SHARMA) समेत कई अन्य नाम सामने आये है.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india