स्मार्ट सिटी देहरादून में लक्की ड्रा के तहत आप इनाम के हकदार बन सकते है। जिन लोगों ने वैक्सीन दोनों डोज लगवा ली है उनके लिए भी इनाम जीतने का मौका है। इनामों में आप टीवी, फ्रिज,स्मार्ट फोन और इलेक्ट्रिक स्कूटर जीत सकते है।
Dehradun: वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने पर मिलेगा फ्रिज, TV, स्कूटर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इनाम की मुहीम चलाई है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों जागरूक करने के लिए अब देहरादून में पुरस्कार योजना शुरू की है ताकि ज्यादा से ज्यादा से लोग वैक्सीन लगवाए और दूसरों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित करें।
स्मार्ट सिटी देहरादून में लक्की ड्रा के तहत आप इनाम के हकदार बन सकते है। जिन लोगों ने वैक्सीन दोनों डोज लगवा ली है उनके लिए भी इनाम जीतने का मौका है। इनामों में आप टीवी, फ्रिज,स्मार्ट फोन और इलेक्ट्रिक स्कूटर जीत सकते है।
इस योजना के बारे में खुद देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ आर राजेश कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया। राजेश कुमार ने बताया हमने इस योजना के जरिये लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करना है, ताकि बेझिझक होकर लोग इस मुहीम का हिस्सा बन सके। उन्होंने ट्वीट में बताया है जो 18 अक्टूंबर से 2 नवंबर के बीच वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाएंगे उनके लिए इनाम जीतने का उचित मौका है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india