ऐसे लोगों का इलाज क्या कभी होगा। क्योंकि जिस तरह इतनी बड़ी पोस्ट पर कार्यरत और इतनी स्मार्ट सिटी में भी ऐसी हरकते हो सकती है तो फिर बाकि महिलाये खुद कैसे सुरक्षित समझेंगी।
Chandigarh: ब्रिटिश महिला राजनयिक के साथ छेड़छाड़, ना पुलिस का डर ना कानून का खौफ
चंडीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने देश को शर्मसार कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार ब्रिटिश महिला राजनयिक के साथ 6 अक्टूबर की सुबह छेड़खानी हुई है। महिला चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में रहती है। महिला ने बताया कि बुधवार की तड़के 6 बजे वॉक के लिए वह लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स की ओर जा रही थी तभी सेक्टर 10 एक बाइक सवार ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए पीछे से धक्का दिया। जिसके बाद महिला उसके पीछे भी भागी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
बता दें कि ब्रिटेन की यह महिला सीनियर राजनयिक ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के पद पर कार्यरत है। इस मामले के सामने आने के बाद देश की हर महिला यही सोचती होंगी कि जब इतनी बड़ी पोस्ट पर कार्यरत और देश के स्मार्ट सिटी में शुमार चंडीगढ़ जैसी राजधानी में भी एक महिला के साथ ऐसी हरकत सकती है। तो फिर बाकि महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी? इस तरह की हरकत को अंजाम देने वालों में न पुलिस का डर है नाहि कानून का खौफ।
फ़िलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने IPC की धारा 354-A के तहत सेक्टर-3 के पुलिस स्टेशन में मामले को दर्ज करते हुए अपने संज्ञान में ले लिया है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india