PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश AIIMS पहुंचे CM पुष्कर धामी

Total Views : 154
Zoom In Zoom Out Read Later Print

सीएम पुष्कर धामी द्वारा निरिक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे। अधिकारीयों ने सीएम धामी को ऑक्सीजन प्लांट की सभी जानकारियों से अवगत कराया। जबकि विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स डायरेक्टर से कार्यक्रम की जानकारी ली।


ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को ऋषिकेश के AIIMS में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को AIIMS पहुंचकर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रमो की जानकारी लेते हुए बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम पुष्कर धामी द्वारा निरिक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे। अधिकारीयों ने सीएम धामी को ऑक्सीजन प्लांट की सभी जानकारियों से अवगत कराया। जबकि विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स डायरेक्टर से कार्यक्रम की जानकारी ली। 


सीएम पुष्कर धामी का केंद्र सरकार द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट का एक दिन पहले निरीक्षण कर कार्यक्रम में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करना है. इसके अलावा पुष्कर धामी के सीएम कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा। पीएम मोदी के पहुँचने से पहले SPG लोकल पुलिस एवं ख़ुफ़िया विभाग को हाई अलर्ट कर दिया गया। साथ ही जगह-जगह कमांडो और पुलिस को तैनात किया गया है।


बता दें कि 7 नवंबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AIIMS HRISHIKESH ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से जौली ग्रांट आएंगे। एयरपोर्ट से  हेलीकाप्टर में सीधा AIIMS ऋषिकेश पहुंचेंगे। 


See More

Latest Photos