कुछ दिनों से मामा-भांजे में विवाद चल रहा है जिसके कारण वह आपस में बातचीत भी नहीं कर रहे थे। हाल ही में कृष्णा रायपुर में स्टोरी लॉन्चिंग के लिए पहुंचे। जहाँ कृष्णा ने बताया परिवार में छोटी-मोटी नोक झोंक होती रहती है।
मामा-भांजे की तकरार जारी, कृष्णा करना चाहते है गोविंदा से सुलह
हिंदी फ़िल्मी जगत के मशहूर अभिनेता गोविंदा और कॉमेडियन कृष्णा के बीच का विवाद अभी तक जारी है। कुछ दिनों से मामा-भांजे में विवाद चल रहा है जिसके कारण वह आपस में बातचीत भी नहीं कर रहे थे। हाल ही में कृष्णा रायपुर में स्टोरी लॉन्चिंग के लिए पहुंचे। जहाँ कृष्णा ने बताया परिवार में छोटी-मोटी नोक झोंक होती रहती है। मेरे मामा गोविंदा और उनका परिवार सम्मानीय है। अगर वह मुझे थप्पड़ भी मारते है तो वो भी मुझे स्वीकार है। फिलहाल विवाद चल रहा है लेकिन बहुत जल्द सुलह हो जाएगी।
बता दें कि कपिल शर्मा के शो पर गोविंदा अपने परिवार के साथ पहुंचे। जहाँ कृष्णा ने शूट के लिए मना कर दिया था जिसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने साफ़ कह दिया था कि वह भांजे कृष्णा की शक्ल भी नहीं देखना चाहती है। जिसके लिए कृष्णा ने माफ़ी भी मांगी थी। कृष्णा ने कहा मुझे उम्मीद है जल्दी विवाद सुलझ जायेगा।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india