देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टिंग SONY, STAR,ZEE और वॉयकॉम 18 ने कुछ चैनल्स को बुके से बाहर कर दिया है। जिन्हें देखने के लिए दर्शकों को दोगुना ज्यादा पैसा चुकाना होगा।
TV देखने के शौक़ीन जरुर देखें, 1 दिसंबर से बढ़ जायेंगी कीमतें
टीवी चैनल्स देखें के शौकीन लोगों के लिए एक बुरी खबर है। 1 दिसंबर से कई टी.वी चैनल्स के बिल बढ़ने जा रहे है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने नए टैरिफ ऑर्डर लागू किया है जिसके कारण टी.वी. दर्शकों को 50 प्रतिशत से अधिक बिल चुकाना पड़ेगा। इसके कारण देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टिंग SONY, STAR,ZEE और वॉयकॉम 18 ने कुछ चैनल्स को बुके से बाहर कर दिया है। जिन्हें देखने के लिए दर्शकों को दोगुना ज्यादा पैसा चुकाना होगा।
बता दें कि मार्च 2017 में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टी.वी चैनल्स की कीमतों के संबंध में एक न्यू टैरिफ ऑर्डर जारी किया था। जिसके तहत जनवरी 2020 को NTO 2.0 जारी किया गया था। उसी प्लान के चलते चैनल्स के दाम बढ़ रहे है.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india