दरअसल कंगना को ये धमकी उनकी एक पोस्ट के कारण मिली हैं. कंगना ने अपनी पोस्ट में मुंबई में आतंकी हमले पर लिखा था कि ''देश के अंदरूनी गद्दारों ने कभी पैसों तो कभी सत्ता के लालच में भारत माँ को कलंकित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है. ऐसे देशद्रोही जयचंदों ने देश विरोधी ताकतों को मदद पहुंचाई है जिसकी वजह से ऐसी घटनाये होती रही है.''
कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, सोनिया गांधी से की अपील
कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के आंतरिक मामलों से लेकर देश के हर मामले पर लगभग अपनी बेबाक राय रखती आयी हैं. कई बार अपने बयानों के चलते उन्हें मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है. इसी बीच अलग-अलग कई मामलों में केस भी दर्ज हुए हैं. कंगना के तीखे तेवरों की वजह से उनके कई दुश्मन भी खड़े हो गए हैं. जिसके चलते हाल ही में कंगना को जान से मारने की धमकी मिली हैं. इसकी जानकारी खुद कंगना ने एक पोस्ट के जरिये दी हैं. हालाँकि एक्ट्रेस ने FIR दर्ज करवा दी हैं और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से अपील की हैं कि वह पंजाब के सीएम को निर्देश देवें ताकि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करें.
दरअसल कंगना को ये धमकी उनकी एक पोस्ट के कारण मिली हैं. कंगना ने अपनी पोस्ट में मुंबई में आतंकी हमले पर लिखा था कि ''देश के अंदरूनी गद्दारों ने कभी पैसों तो कभी सत्ता के लालच में भारत माँ को कलंकित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है. ऐसे देशद्रोही जयचंदों ने देश विरोधी ताकतों को मदद पहुंचाई है जिसकी वजह से ऐसी घटनाये होती रही है.''
इसी पोस्ट के लिए कंगना ने बताया कि मुझे निरंतर विघटनकारी ताकतों की तरफ से धमकियाँ मिल रही हैं. बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है. कंगना ने कहा कि मैं इस तरह की गीदड़ धमकियों से नहीं डरती. मैं हमेशा देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वाली ताकतों के खिलाफ बोलती रहूंगी. चाहे वह बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरुओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हों.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india