ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में गूगल सर्विस यूजर्स जरूर गूगल नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें. क्योंकि नया नियम की सभी सर्विस Youtube, Google Ads, Google Play Store और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा.
1 जनवरी से बदल जाएंगे Google के नियम, Online Payment करने वाले ध्यान देंवे
1 जनवरी 2022 से गूगल (Google) का नियम बदल रहा है. गूगल की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के दिशा निर्देशों पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है. ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में गूगल सर्विस यूजर्स जरूर गूगल नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें. क्योंकि नया नियम की सभी सर्विस Youtube, Google Ads, Google Play Store और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा.
पहले गूगल आपके कार्ड की डिटेल सेव करता था. ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना CVV नंबर डालने होता था. लेकिन अब 1 जनवरी से ग्राहकों को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को कार्ड नंबर के साथ ही एक्सपायरी डेट भी याद रखनी होगी. आरबीआई की ओर से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के इरादे से कार्ड डिटेल सेव न करने का निर्देश दिया गया है.
अगर आपक मास्टरकार्ड या वीसा इस्तेमाल करते हैं तो आपको नए फॉर्मेट में कार्ड डिटेल को सेव करने के लिए ऑथराइज्ड करना होगा. आपको मौजूदा कार्ड विवरण के साथ एक ही मैन्युअल भुगतान करना होगा. दोबारा अपने कार्ड की डिटेल भरने से बचने के लिए 31 दिसंबर 2021 से पहले भुगतान पूरा करना होगा. ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india