देश में 547 दिन बाद 1 लाख से कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 8,954 नए मामले

Total Views : 83
Zoom In Zoom Out Read Later Print

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 8,954 नए मामले सामने आये हैं. साथ ही 10 हजार 207 लोग ठीक होकर वापस अपने घर भी लौट चुके है. जबकि 267 लोग कोविड के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने के बाद 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टिका लगवाने की इजाजत दे दी गई थी. वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी गिरावट का दौर भी जारी है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 8,954 नए मामले सामने आये हैं. साथ ही 10 हजार 207 लोग ठीक होकर वापस अपने घर भी लौट चुके है. जबकि 267 लोग कोविड के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में पूरे 547 दिनों बाद एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख से कम हुई है. और 3 करोड़ 40 लाख 28 हजार 506 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं मंत्रालय की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फ़िलहाल देश में 99 हजार 203 मामले एक्टिव हैं. जबकि मंत्रालय ने देश में नए मामले पाए जाने के बाद 1,520 मामलों की कमी दर्ज की गई हैं.     

See More

Latest Photos