देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा के प्रति कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 100.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद अब से कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,110 रुपये में मिलेगा।
साल के अंत में बढ़े LPG के दाम, 100 रुपए का इजाफा
2021 साल का अंत आ चुका है लेकिन रसोई गैस पर महंगाई अभी भी पैर पसार रही है। 1 दिसंबर से सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Gas Cylinder के दाम पर 103.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा के प्रति कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 100.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद अब से कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,110 रुपये में मिलेगा।
दिल्ली में दो महीने पहले जो कमर्शियल सिलेंडर 1,733 रुपये में मिलता था अब वह 2,101 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2,051 उपाए हुआ है तो चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,234 रुपये चुकाने होंगे। जबकि कोलकाता में 19 किलो इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपये में मिलेगा।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india