उत्तराखंड: अल्मोड़ा में एड्स के 110 मरीज HIV पॉजिटिव

Total Views : 96
Zoom In Zoom Out Read Later Print

वहीं विश्व एड्स दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अल्मोड़ा के नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें एड्स के बारे में गांवों और घर तक जागरूकता पहुँचाने के टिप्स भी दिए गए.

उत्तराखंड को शुद्ध हवा,  भरपूर ताजगी और देवभूमि के रूप में जाना जाता है। लेकिन पहाड़ों से लदे उत्तराखंड में एड्स के मरीजों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 5 सालों में उत्तराखंड में 110 से ज्यादा मरीज अल्मोड़ा जिले में पाए गए थे. वहीं 2021 में भी 8 मरीजों का मिलना चिंताजनक माना जा रहा है. देखा जाये तो बीते 15 वर्षों के मुकाबले राज्य में एड्स के मरीजों की संख्या दोगुना बढ़ी हैं. फिलहाल उत्तराखंड में 8 हजार 356 मरीज बताए जा रहे हैं. हालांकि समय समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है बावजूद इसके राज्य के आंकड़े चिंताजनक हैं. 

आखिर राज्य में एड्स क्यों गंभीर है...  

अल्मोड़ा के CMO डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जिले में एड्स के मरीज बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में जांच के लिए रानीखेत , अल्मोड़ा में परामर्श के लिए इसके केंद्र बनाए गए हैं. वहीं हल्द्वानी के आंकड़े की बात करें तो हाई रिस्क ग्रुप देखा जा सकता है. एक साल में एड्स के लोगों की संख्या 500 तक पहुँच चुकी है. इनमे से 18 HIV पॉजिटिव मरीज हैं. इन संख्या को समझना और कारणों को समझना मुश्किल है. 

वहीं विश्व एड्स दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अल्मोड़ा के नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें एड्स के बारे में गांवों और घर तक जागरूकता पहुँचाने के टिप्स भी दिए गए. 

See More

Latest Photos