आज भारत दौरे पर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मोदी और पुतिन के बीच होगी शिखर वार्ता

Total Views : 123
Zoom In Zoom Out Read Later Print

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच 10 समझौतों पर अंतिम मुहर लगनी है। पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति के बीच आज शाम साढ़े पांच बजे शिखर वार्ता शुरू होनी है। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से वापस 5:30 बजे उड़ान भरेंगे।

आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान भारत और रूस के के बीच शिखर वार्ता में रक्षा, व्यापार और तकनीक के अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने को लेकर कई समझौते होंगे। राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो साल बाद आमने-सामने की यह पहली मुलाक़ात होगी। इससे पहले दोनों राष्ट्रों के अध्यक्षों की ब्राजीलिया में ब्रिक्स सम्मलेन के इतर व्यक्तिगत मुलाक़ात हुई थी।  

भारत और रूस के बीच पहली 2 प्लस 2 की वार्ता होनी हैं जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके रुसी समकक्ष सर्गी लेवरोव शामिल होंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच 10 समझौतों पर अंतिम मुहर लगनी है। पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति के बीच आज शाम साढ़े पांच बजे शिखर वार्ता शुरू होनी है। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से वापस 5:30 बजे उड़ान भरेंगे।  

इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच AK-203 राइफलों के भारत में निर्माण समेत पांच अहम क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। जिसमें ऊर्जा समेत समुद्री परिवहन को सुगम बनाने संबंधी क्षेत्र शामिल हैं। 



See More

Latest Photos