गाजियाबाद में स्थिति शिव शक्ति डासना के पीठाधीश्वर महंत नरसिंहानंद गिरी ने वसीम रिजवी का डासना मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूरे संस्कारों से धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद वसीम रिजवी ने महंत गिरी से धर्म से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की थी।
वसीम रिजवी ने इस्लाम को छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, रीति-रिवाजों से किया धर्म परिवर्तन
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम का दामन छोड़ हिन्दू धर्म को अपना लिया है। हिन्दू धर्म को अपनाने के बाद वसीम रिजवी का नाम बदलकर हरबीर नारायण सिंह त्यागी हो गया है। गाजियाबाद में सोमवार को वसीम रिजवी की यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सनातन धर्म में वापसी करवाई।
इस मौके पर वसीम रिजवी ने बताया कि हर शुक्रवार को मेरे सिर पर इनाम की राशि बढ़ा दी जाती है, ऐसे में मैं सनातन धर्म अपना रहा हूँ। क्योंकि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है।
गाजियाबाद में स्थिति शिव शक्ति डासना के पीठाधीश्वर महंत नरसिंहानंद गिरी ने वसीम रिजवी का डासना मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूरे संस्कारों से धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद वसीम रिजवी ने महंत गिरी से धर्म से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की थी।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india