Punjab में एक और नेता का इस्तीफ़ा, कहा- सिद्धू को अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का गलत फैसला

Total Views : 125
Zoom In Zoom Out Read Later Print

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हम 2022 विधानसभा चुनाव जीतने में पूरी तरह सक्षम थे फिर आपने सिद्धू को कमान सौंप दी. हालांकि उन्होंने सीएम चन्नी के लिए कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किये जा रहे ट्वीट सरकार और पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं.

पंजाब कांग्रेस के स्पीकर और AICC के कोऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. प्रीतपाल सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफ़ा दिया है. इस खत में उन्होंने लिखा है कि आपने कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर आपत्ति जताई है. कहा- आपने कांग्रेस की कमान गलत हाथों में सौंप दी है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हम 2022 विधानसभा चुनाव जीतने में पूरी तरह सक्षम थे फिर आपने सिद्धू को कमान सौंप दी. हालांकि उन्होंने सीएम चन्नी के लिए कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किये जा रहे ट्वीट सरकार और पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं.   

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पार्टी में जगदीश टाइटलर को तरजीह दिए जाने पर भी आपत्ति जताई थी. और कहा था कि कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से मैं बहुत दुखी हुआ हूँ. 

See More

Latest Photos