देश में स्कूलों-कॉलेजों में कोरोना वायरस संक्रमण से स्टूडेंट्स के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. करीमनगर के डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ अफसर के अनुसार तेलंगाना के बोम्मकल के चालमेडा आनंदराव इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के 43 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए.
देश में ओमिक्रोन के कुल 21 मामले, जयपुर में एक ही परिवार के 9 लोग संक्रमित
देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएन्ट ओमिक्रोन ने चिंता बढ़ा दी है. ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है. रविवार को ओमिक्रोन के 17 नए मामले सामने ए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 9 मामले तो अकेले जयपुर से है जबकि दिल्ली में 1 मामला सामने आया है. महाराष्ट्र में 7 नए केस मिलने के बाद अब कुल 8 केस हो गए हैं. वहीं ओमिक्रोन के 2 केस कर्नाटक से तो गुजरात में एक मामला सामने आया है.
देश में स्कूलों-कॉलेजों में कोरोना वायरस संक्रमण से स्टूडेंट्स के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. करीमनगर के डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ अफसर के अनुसार तेलंगाना के बोम्मकल के चालमेडा आनंदराव इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के 43 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए.
ओमिक्रोन की बढ़ती दहशत के बीच ब्रिटेन और अमेरिका ने विदेशी यात्रियों के लिए COVID-19 टेस्टिंग नियम सख्त कर दिए है. इस लिस्ट में भारत को भी साहिल कर दिया है. रविवार को जयपुर में एक ही परिवार के 9 लोग ओमिक्रोन वेरिएन्ट से संक्रमित मिले हैं.
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल में ये परिवार की ट्रैवल हिस्ट्री साउथ अफ्रीका की थी. इनमें परिवार के 4 सदस्य दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटे थे और परिवार के 5 अन्य सदस्य इनकी संपर्क में आए थे. हालांकि हालत अभी सबकी सामान्य है.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india