ईडी द्वारा जैकलीन को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद उन्हें विदेश जाने से रोका गया. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ते हुए एयरपोर्ट से बाहर जाने की मंजूरी दे दी थी. जैकलीन को बताया गया कि उन्हें दिल्ली में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है. वहीं ईडी बहुत जल्द जैकलीन के खिलाफ नया समन जारी करेगी.
जैकलीन को एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर छोड़ा, दिल्ली में ED के सामने होगी पेशी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिज को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया है. दरअसल को ईडी द्वारा जैकलीन को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद उन्हें विदेश जाने से रोका गया. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ते हुए एयरपोर्ट से बाहर जाने की मंजूरी दे दी थी. जैकलीन को बताया गया कि उन्हें दिल्ली में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है. वहीं ईडी बहुत जल्द जैकलीन के खिलाफ नया समन जारी करेगी.
बता दें कि जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नोटिस भेजा गया था. इसी मामले में दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने भी कुछ महीने पहले भी उन्हें पूछताछ की थी.
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. जिसमें केंद्रीय एजेंसी ने जैकलीन और सुकेश के बीच वित्तीय लेनदेन के सबूत बरामद किये थे.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india