PM मोदी गोरखपुर को देंगे AIIMS की सौगात

Total Views : 159
Zoom In Zoom Out Read Later Print

गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), खाद कारखाने, और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) की नौ BSL-2 प्लस लैब का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर दौरे पर है। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश को कई परियोजनाए समर्पित भेंट करने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी 9,650 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोंजनाओं को समर्पित करेंगे। यहाँ पीएम मोदी रैली में करीब चार लाख की संख्या में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), खाद कारखाने, और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) की नौ BSL-2 प्लस लैब का लोकार्पण करेंगे।    

इस AIIMS का फायदा न केवल यूपी को बल्कि नेपाल और बिहार के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाएगा। पीएम मोदी द्वारा एम्स परिसर की आधारशिला 22 जुलाई 2016 को रखी गई थी। 30 सालों से बंद पड़े कारखाने को लगभग 8,600 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्जीवित किया गया है. इसे करीब 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है।

गोरखपुर एम्स में सुविधाओं में 750 बेड वाला अस्पताल मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आयुष भवन, सभी कर्मचारियों के लिए आवास, यूजी और पीजी छात्रों के लिए हॉस्टल आवास आदि शामिल हैं।   


See More

Latest Photos