राष्ट्रपति ने बिपिन रावत के निधन पर जताया दुःख, कहा- देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया

Total Views : 142
Zoom In Zoom Out Read Later Print

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता से चिन्हित थी. और जनरल रावत के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं.

भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है. पूरा देश इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि अब जनरल बिपिन रावत हमारे बीच नहीं रहे. इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका समेत 13 अन्य सेना के अधिकारी मौजूद थे.  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता से चिन्हित थी. और जनरल रावत के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं.   

See More

Latest Photos