मेहुल चौकसी को किडनैपिंग का सता रहा है डर, बिगड़ी तबियत

Total Views : 80
Zoom In Zoom Out Read Later Print

बता दें कि हाल ही में जुलाई महीने में डोमिनिका के कोर्ट ने मेहुल चौकसी को ख़राब तबियत के चलते 10 हजार कैरिबियाई डॉलर यानि करीब 2 लाख 75 हजार रुपए जमा करने के आदेश के बाद जमानत दे दी थी.

भारतीय एजेंसियां पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 रुपए के धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगौड़ा मेहुल चौकसी को लगातार देश लाने की कोशिश कर रही है. ताकि उसके खिलाफ मुकदमे की आगे कार्रवाई की जा सके. अभी खबर आ रही है कि भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी की तबियत ख़राब होती जा रही है. बताया जा रहा है कि चौकसी को एन्टीगुआ से गयाना ले जाने की कोशिश हो रही है.        

बता दें कि हाल ही में जुलाई महीने में  डोमिनिका के कोर्ट ने मेहुल चौकसी को ख़राब तबियत के चलते 10 हजार कैरिबियाई डॉलर यानि करीब 2 लाख 75 हजार रुपए जमा करने के आदेश के बाद जमानत दे दी थी. 

बैरिस्टर माइकल पोलक ने बताया था कि मेहुल चौकसी कुछ हफ़्तों से बहुत कठिन दौर से गुजर रहा था. कोर्ट ने कहा कि मेडिकल आधार पर राहत मिलना जरुरी था, जिससे वो अपना इलाज करा सकते हैं और अपने परिवार की मदद कर सकते हैं.

See More

Latest Photos