भारत अफगानिस्तान को भेजेगा गेहूं, पाकिस्तान की शर्त भारत को नामंजूर

Total Views : 117
Zoom In Zoom Out Read Later Print

बता दें कि भारत से जाने वाले शिपमेंट की पहली खेप को 30 दिन के अंदर पूरा किया जायेगा। अनुमान के अनुसार करीब 12 सौ ट्रक में करीब 50 हजार मैट्रिक टन गेहूं अफगानिस्तान भेजा जायेगा।

भारत अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर मदद के तौर पर गेहूं भेज रहा है। ये शिपमेंट भारतीय दूतावास के माध्यम से पाकिस्तान के रास्ते से अफगानिस्तान तक पहुंचेगा। इसके लिए पाकिस्तान ने शुरूआती तौर पर मंजूरी दे दी है। वहीं पाकिस्तान की मीडिया के कह रही है कि अभी इस पर अभी मंथन जारी है। 

हालांकि पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि भारत से जाने वाला गेहूं वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी ट्रकों में लादा जायेगा और यही ट्रक अफगानिस्तान जायेंगे।  जिसके लिए भारत को कीमत चुकानी होगी। जबकि संयुक्त राष्ट्र के तहत इस्तेमाल आने वाले ट्रकों में भारत गेहूं भेजेगा। इन ट्रकों पर संयुक्त राष्ट्र का बैनर भी लगा होगा।  

बता दें कि भारत से जाने वाले शिपमेंट की पहली खेप को 30 दिन के अंदर पूरा किया जायेगा। अनुमान के अनुसार करीब 12 सौ ट्रक में करीब 50 हजार मैट्रिक टन गेहूं अफगानिस्तान भेजा जायेगा। 

See More

Latest Photos